उत्तराखंड राज्य में झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहावना
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
कुछ जगह भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना
उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जून से लेकर दो जुलाई तक राज्य के अनेक जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की दस्तक के साथ पूरे राज्य में भारी बारिश एवं बिजली गिरने की संभावना के योग बन रहे हैं मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच इस बरसात ने थोड़ी राहत दी है जबकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने से गर्मी से राहत है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सोमवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में आज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दूर होने की संभावना भी है।

