उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर, कांस्टेबल का आकस्मिक निधन
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma
उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांo नाoपुo राजेन्द्र प्रसाद का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। राजेन्द्र प्रसाद लंबे समय से किडनी तथा लिवर की बीमारी से ग्रस्त थे, जिनका एम्स ऋषिकेश से उपचार चल रहा था, जो 01 सप्ताह पूर्व ही एम्स से डिस्चार्ज होकर घर आये थे, पर दोबारा स्वास्थ्य खराब होने के कारण परिजनों द्वारा 03 दिन पूर्व उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की। दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद जी मूल रूप से ग्राम – जाखनी, जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले थे तथा वर्ष 2022 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद जी के परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री तथा 01 पुत्र) है, जो वर्तमान में त्यागी रोड देहरादून में किराये पर रह रहे है।
