वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
हरिद्वार। शिक्षक दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित शिविर में 116 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अंजू सचदेवा एवं करण मल्होत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सफलता मिलती है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने का आह्वान किया। वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य के प्रति प्रेरित करना है।
निधि अग्रवाल, प्रीति आहूजा, विनीता सिकोरिया, सोनिया अरोड़ा, निधि चावला, संगीता आहूजा, पूजा अरोड़ा, रुचि तनेजा, पूजा मेहता, सोनिया भाटिया, रुचि अरोड़ा, श्रद्धा बेदी एवं रगोरीका मेहता एवं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार की टीम के अनिल अरोड़ा, अंकित नेगी, तुषार गाबा, विक्रम गुलाटी, नवदीप अरोड़ा, आशीष धीमान, सुमित बंसल एवं शेखर सतीजा ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

