Search for:
  • Home/
  • Latest News/
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal / Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan

केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा केदारनाथ के दर्शन एवं विशेष पूजा की। उन्होंने बाबा केदार से विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण किया। इसके बाद मौसम साफ होने पर केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required