Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • हरिद्वार में नौ उपनिरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

हरिद्वार में नौ उपनिरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

एसएसपी ने पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए स्थानांतरण, नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की कोतवालियों में नई तैनाती

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत विभिन्न कोतवालियों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई अधिकारियों को वरिष्ठ उपनिरीक्षक (व0उ0नि0) की जिम्मेदारी भी दी गई है। तबादलों से नगर क्षेत्र के साथ-साथ भगवानपुर, रानीपुर, झबरेड़ा, लक्सर, कलियर, बहादराबाद और कनखल की पुलिस व्यवस्था में बदलाव हुआ है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक जीडी भट्ट कोतवाली नगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से स्थानांतरित होकर अब कोतवाली भगवानपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाए गए हैं। वहीं उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी को कोतवाली रानीपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से कोतवाली नगर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से स्थानांतरित कर कोतवाली रानीपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक रमेश सैनी को कोतवाली भगवानपुर से कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है, जहां उन्हें वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह उपनिरीक्षक सतेंद्र भंडारी का कोतवाली झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की स्थानांतरण किया गया है।

लक्सर और कलियर कोतवाली में भी फेरबदल किया गया है। उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को कोतवाली कलियर से कोतवाली लक्सर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक नितिन चौहान को कोतवाली लक्सर से कोतवाली कलियर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को कोतवाली बहादराबाद से स्थानांतरित कर कोतवाली कनखल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को कोतवाली रुड़की से कोतवाली बहादराबाद में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required