मौसम लेगा करवट, बारिश-बर्फबारी के आसार
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth
उत्तराखंड में आज मौसम फिर बदला है। आज मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक बादल हैं और बारिश की सम्भावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है।
पहाड़ों की बात करे तो, रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्के बदल हैं और ड हो रही है।नई टिहरी के आस पास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हैं। उत्तरकाशी में आसमान में छाए बादल। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस। कर्णप्रयाग मौसम खराब बना हुआ है साथ ही धूप खिलने बाद आसमान में छाए बादल हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम ने ली करवट। आसमान में छाए बादल। केदारनाथ समेत ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।
