चुनाव आयोग ने आज राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है।
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
राज्यसभा की खाली हो रही 24 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होगा।
चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. जानकारी के मुताबिक राज्यसभा की खाली हो रही 24 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होगा। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं. राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे. नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 8 जून है।

