Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • टिहरी झील में तूफान का कहर, फ्लोटिंग हटमेंट टूटे, SDRF ने बचाई 30 जिंदगियां

टिहरी झील में तूफान का कहर, फ्लोटिंग हटमेंट टूटे, SDRF ने बचाई 30 जिंदगियां

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी झील के पास, डोबरा-चांठी ब्रिज इलाके में अचानक आए आंधी-तूफान ने दहशत फैला दी। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई पर्यटक बीच पानी में फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोटी कॉलोनी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से एसआई नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि तेज तूफान के कारण हटमेंट टूटकर बह चुके थे और कई लोग वहां फंसे हुए थे। एसडीआरएफ ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 25 से 30 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर पर्यटन विभाग की नावों के जरिए कोटी कॉलोनी पहुंचाया। टीम की तत्परता और मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया—वरना स्थिति जबलपुर क्रूज हादसा जैसी भयावह हो सकती थी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required