Search for:
  • Home/
  • Army/
  • जवानों के रिटायरमेंट की आयु हो सकती है 60 वर्ष, होगा संशोधन

जवानों के रिटायरमेंट की आयु हो सकती है 60 वर्ष, होगा संशोधन

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman

देहरादून : प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के रिटायरमेंट की आयु 50 वर्ष से बढ़ा दी है जो कि 60 वर्ष की जा रही है।  इसपर चर्चा जारी है। इस संबंध में सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार हो गया है।  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव की  बात की है खबर है कि यह प्रस्ताव आगामी कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन किया जाएगा। सेवा नियमावली में कुछ और संशोधनों के प्रस्ताव आए हैं। मंत्री के अनुसार, सेवा नियमावली में मृतक आश्रित को सेवा में रखे जाने का भी प्रस्ताव है जिसमें कहा कि इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश नहीं दिया जाता है। नियमावली में अवकाश का प्रावधान भी होगा। पीआरडी की महिला जवानों को बाल्य देखभाल छुट्टी मिलेगी और नियमावली में इसका प्रावधान भी किया जा रहा है।संशोधन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से विचार चल रहा था। अब इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।सेवा नियमावली में संशोधन से पीआरडी के करीब 9,300 जवानों को फायदा होगा। वे पिछले लंबे समय से रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं। मृतक आश्रित को सेवा में रखने की मांग भी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required