दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
Kuldeep khandelwal/ niti sharma/ kaviraj singh chauhan
हेमवती नंदन गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह आने वाली 8 नवंबर को आयोजित होगा। इस समारोह में बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचेंगी। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया विवि का यह 11वां दीक्षांत समारोह है। समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियां तेजी से जारी है। यह विवि का स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। इस दीक्षांत समारोह की थीम ‘सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र’ रखी गई है।