Search for:
  • Home/
  • Haridwar/
  • सुबह की सैर को निकली महिला के गले से चैन छीनी

सुबह की सैर को निकली महिला के गले से चैन छीनी

Listen to this article

हरिद्वार। ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती के बाद आज फिर से बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। बदमाशों ने ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में फिर से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

अवधूत मंडल आश्रम के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चैन झपट ली। चर्चा है की घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required