Search for:
  • Home/
  • Ayurveda/
  • रोटी एक, फायदे अनेक, शुगर कंट्रोल से लेकर ब्लड प्रेशर तक कई बीमारियों में दिखाती है करामात

रोटी एक, फायदे अनेक, शुगर कंट्रोल से लेकर ब्लड प्रेशर तक कई बीमारियों में दिखाती है करामात

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

बासी रोटी के फायदे

क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी खाने से शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है। आज के समय में शुगर सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में एक है। आज बड़ी तादाद में लोग शुगर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसकी एक वजह हमारा खानपान और खराब लाइफ स्टाइल है। अगर आप ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं और उसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर ध्यान दें।

अगर आप अपना खानपान ठीक रखते हैं तो उससे काफी हद तक शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मरीज खाने में चावल खाने से बचते और रोटी भी कम खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी से भी डायबटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। जी हां, बासी रोटी खाने से शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसके और भी फायदें हैं। चलिए अब आपको बासी रोटी खाने के फायदे बताते हैं।

शुगर कंट्रोल करती है बासी रोटी

आप शुगर को कंट्रोल करने के लिए बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। रोटी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो शुगर के अवशोषण को कम करती है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो बासी रोटी का सेवन करें। हालांकि,यह एक इलाज नहीं है। इससे आप अपनी समस्या को कम या फिर बचाव कर सकते हैं।

पेट को ठंडा रखने का काम करती है बासी रोटी

बासी रोटी को दूध में मिलाकर खाने से पेट को ठंडक मिलती है। इसके अलावा यह पोषण से भरपूर है और तेज मसालों से रहित पहुंचती है। सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर में मिलती है राहत

ब्लड प्रेशर रोगी सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है। अगर आप ब्लड शुगर से राहत चाहते हैं, तो इसके लिए बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और ब्रेकफास्ट में उसका सेवन कर लें।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required