Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • अनानास ही नहीं इसके छिलके भी हैं स्वास्थ्य गुणों से भरपूर

अनानास ही नहीं इसके छिलके भी हैं स्वास्थ्य गुणों से भरपूर

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

स्वाद में खट्टा-मीठा अनानास स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई अन्य फल की तरह इसके छिलके भी पौष्टिकता से भरपूर होते हैं।

1:- अनानास के छिलकों के फायदे

स्वाद में खट्टा-मीठा अनानास स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग खाने और डेजर्ट में किया जाता है। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम और कैल्शियम, फाइबर तथा विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह तो हम जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई अन्य फल की तरह इसके छिलके भी पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। इसके छिलकों को थोड़े मात्रा में आप फलों के साथ खा सकते है। या पतला-पतला करके काटकर और चबाकर खायें। आप छिलकों को इस फल के जूस के साथ भी खा सकते हैं। आप चाहे तो इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। लेकिन जानकार कहते हैं कि हाई कैलोरी फूड होने के कारण इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही खाना चाहिए। आइए जानें अनानास के छिलके कैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

2:- पाचन को दुरुस्त करें

हालांकि अनानास के छिलके रसीले फल की तुलना में बहुत सख्त होते हैं और स्वाद में भी थोड़ा कड़वे होते है। लेकिन फाइबर के अच्छे स्रोतों में एक होने के कारण पाचन को बेहतर बनाने में बहुत मदद करते हैं।

3:- हड्डियों में मजबूती

अनानास के छिलके हड्डियों की मजबूती और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। मैग्निशियम का अच्घ्छा स्रोत होने के कारण अनानास का छिलका हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखता है।

4:- प्रतिरोधक क्षमता बढाये

अनानास की तरह इसके छिलके में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साधारण ठंड से भी सुरक्षा मिलती है। इससे सर्दी समेत कई अन्य संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

5:- अन्य बीमारियों में लाभदायक

अनानास के छिलके में फल के तरह ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो किसी तरह के चोट या घाव को जल्दी ठीक करता है। ब्रोमिलेन नाम का एन्जाइम इसके छिलके में होता है जो रक्त का थक्का बनने से बनने में सहायता करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ब्रोमिलेन नाम एन्जाइम दिल को स्वस्थ रखने के साथ म्यूकस को निकालकर अस्थमा में आराम पहुंचाने में मदद करता है।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required