Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • देश में मेरठ तापमान पर सातवें नंबर पर, तापमान में गिरावट

देश में मेरठ तापमान पर सातवें नंबर पर, तापमान में गिरावट

Listen to this article

Kuldeep khandelwal/ niti sharma/ kaviraj singh chauhan

एनसीआर में अब लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगातार बढ़ने से शहरवासियों की सेहत पर भी असर हो रहा है। बुधवार को देश में मेरठ सातवे नंबर पर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में है। एक्यूआई स्तर 240 दर्ज हुआ है। मेरठ के इलाकों की बात की जाए तो, पल्लवपुरम सबसे अधिक प्रदूषित रहा है। एनसीआर में सर्दियों में बढ़ने वाले एक्यूआई स्तर पर लगाम लगाने के लिए ग्रेप सिस्टम पहले ही लागू हो गया था जिसके बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स पर काबू नहीं पाया गया।

लगातार स्तर बढ़ने से शहरवासियों को प्रदूषण का सामना हो रहा है। सुबह-शाम की सैर करने को लेकर चिकित्सक भी मना कर रहे हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है।शहर पर धुंध फैली हुई है।मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 दर्ज हुआ है। मेरठ में सबसे अधिक पल्लवपुरम में 250 एक्यूआई का स्तर दर्ज हुआ है।जयभीमनगर में 238 व गंगानगर में 243 एक्यूआई दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सिस व न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required