उत्तराखंड में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन. कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
खराब मौसम और भारी बरसात के बीच यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है जिसके चलते वहां पर चार लोगों के दबने की संभावना जताई जा रही है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गया है।
बताया जाता है कि यह घटना सोमवार को अपराह्न समय 4:12 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थान 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 4 यात्रियों की दबने की संभावना की सूचना है। उक्त स्थान पर SDRF, मेडिकल टीम घटना स्थल पर मौजूद है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना है।
जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।