Search for:
  • Home/
  • Ayurveda/
  • सोने से पहले इस तरह खाएं 1 छोटी इलायची, ब्लड प्रेशर पर लगेगा लगाम, नींद आएगी अच्छी, होंगे 5 अन्य लाभ

सोने से पहले इस तरह खाएं 1 छोटी इलायची, ब्लड प्रेशर पर लगेगा लगाम, नींद आएगी अच्छी, होंगे 5 अन्य लाभ

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे इसका सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में कारगर होता है। इलायची का अर्क पेशाब बढ़ाने में भी फायदेमंद है।

छोटी इलायची का सेवन जब आप रात में सोने से पहले करते हैं तो अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है, वे इसका सेवन डेली कुछ दिनों तक कर सकते हैं। नींद पूरी ना होने से दिन भर सुस्ती, चिड़चिड़ाहट महसूस होती रहती है। नींद कम लेने से स्ट्रेस बढ़ सकता है। रात में एक इलायची चबाकर खाने के बाद आप गुनगुना पानी एक गिलास पी लें। आपको लाभ जरूर होगा।

जब आप रात में इलायची खाते हैं तो इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। डाइजेशन को स्वस्थ रखने में छोटी इलायची बहुत फायदेमंद होती है। उल्टी, मितली, पेट की समस्या, कब्ज, गैस, पेट दर्द, अल्सर आदि समस्याओं को दूर करती है। हालांकि, एक दिन में ही इसका सेवन अधिक करना सही नहीं है। बस एक इलायची ही डाइजेशन को हेल्दी रखने के लिए काफी है।

जब आप इलायची को पाउडर फॉर्म में लेते हैं तो डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हालांकि, इस बारे में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। इतना ही नहीं, इलायची के सेवन से सांसों की दुर्गंध दूर होती है। रात में चबाकर इलायची खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होगी।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required