Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव शर्मा का घर-घर जन सम्पर्क अभियान जारी, पूर्वांचल समाज और व्यापारियों ने दिया अपना पूरा समर्थन

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव शर्मा का घर-घर जन सम्पर्क अभियान जारी, पूर्वांचल समाज और व्यापारियों ने दिया अपना पूरा समर्थन

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi/ Deshraj Sharma

नगर पालिका शिवालिक नगर से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव शर्मा ने दिनभर घर-घर जन सम्पर्क कर आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राजीव शर्मा ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया और क्षेत्रवासियों से मिले, जहाँ उन्हें भारी समर्थन और आशीर्वाद मिला।

राजीव शर्मा ने सबसे पहले वार्ड संख्या 12 के कृपाल नगर में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना समर्थन देने की अपील की। राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे और क्षेत्र में विकास की गति को तेज करेंगे।

इसके बाद, राजीव शर्मा शिवालिक नगर में व्यापारियों द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नेताओं से संवाद किया। इस बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने उन्हें सम्मानित किया और आगामी चुनावों में पार्टी के पक्ष में समर्थन देने का वचन दिया। राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर में पूर्वांचल समाज के साथ भी बैठक की, पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों ने राजीव शर्मा का स्वागत कर उन्हें अपना समर्थन दिया । राजीव शर्मा ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। अंत में सभी व्यापारियों और पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों ने अपना पूरा समर्थन राजीव शर्मा को दिया और कहा कि राजीव शर्मा ही ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने प्रथम कार्यकाल में पूरे नगर पालिका क्षेत्र में अनेकों विकास के कार्य किए हैं और नगर पालिका का नाम पूरे देश में हुआ है

राजीव शर्मा ने अपनी जन सम्पर्क यात्रा को नवोदय नगर तक बढ़ाया, जहां उन्होंने पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा, “हम सभी को मिलकर अपने नगर का विकास करना है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में न केवल हमारी नगर पालिका बल्कि हमारा समाज भी आगे बढ़ेगा।” इसके बाद, राजीव शर्मा ने देवनगर में आयोजित एक अन्य बैठक में भाग लिया, जहां उन्होंने नागरिकों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार ही शहर में विकास और समृद्धि लाने में सक्षम हैं।

राजीव शर्मा का यह जन सम्पर्क अभियान लगातार जारी रहा, और अंत में उन्होंने टिहरी विस्थापित कालोनी में एक बैठक आयोजित की, जहाँ उन्होंने चुनाव के संदर्भ में चर्चा की। राजीव शर्मा ने इस बैठक में कहा, “हम सब मिलकर इस नगर को नया रूप देंगे। भाजपा के नेतृत्व में जो योजनाएं लागू की जाएंगी, उनका लाभ हर वर्ग को मिलेगा।”

इस जन सम्पर्क अभियान में राजीव शर्मा के साथ उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी पूरी तरह से सक्रिय रहे और हर बैठक में उपस्थित जनसमूह से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

राजीव शर्मा ने कहा कि
“हमारा मुख्य उद्देश्य नगर के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना है। हमें आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है, ताकि हम मिलकर इस नगर को और बेहतर बना सकें। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शिवालिक नगर में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दें।”

शिवालिक नगर में भाजपा के प्रत्याशी राजीव शर्मा के प्रति यह अपार समर्थन दर्शाता है कि जनता उन्हें एक सक्षम और समर्पित नेता के रूप में देख रही है। उनके नेतृत्व में नगर में और तेज गति से विकास और समृद्धि की नई राह खुलेगी। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नेगी, सुजान सिंह बिष्ट, विजयपाल सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट,त्रिलोक सिंह रतूड़ी,दलीप सिंह बिष्ट,जसपाल सिंह जगवान, त्रिलोक सिंह रावत, हीरा सिंह बिष्ट,हरीश कापड़ी, प्रेम सिंह भड़ारी, भगवती पंत, उत्तम सिंह भण्डारी,एम एस बिष्ट, एम एस रावत,इंद्र जीत भण्डारी, राधेश्याम हाजरा, लक्ष्मण राणा, उत्तम सिंधवाल, भगवती मठवाल, यशोदा रोथान, कमला गुसाई, सुन्दरी देवी,धीरज रावत, तेजपाल नेगी, दिनेश शर्मा, विष्णु प्रसाद भट्ट, दीपा बिष्ट, सुरेशी देवी, कमला जगवान, अशोक, वीरेंद्र रावत, केशरी,सुजान सिंह नेगी, गोविन्द सिंह नेगी, जसपाल, आर आर यादव,देव्पल राठी आलम सिंह रावत अशोक चौहान दिनेश बावरी राज किरण राजकुमार राठौर नवीन राव संतोष यादव गुलाब गुलाब चौधरी प्रमोद यादव बसंत संजीव वर्मा सागर कुमार अरविंद कुमार पुष्पेंद्र गुप्ता सनी लता चौहान सुमन अनुपम संदीप कुमार राजीव गुप्ता संजीव कुमार रंजीत कुमार मोनू कुमार सागर मनीष यादव अवनीश यादव राजीव कुमार हर्षवर्धन सिंह आशु राहुल कुमार गौरव पाल मोहित अनुज चौधरी सत्येंद्र चौधरी भूपेंद्र बिष्ट मणिकांत बिजेंदर चौधरी अरुण सैनी परविंदर मनवीर सिरोही देव्पल राठी आलम सिंह रावत अशोक चौहान दिनेश बावरी राज किरण राजकुमार राठौर नवीन राव संतोष यादव गुलाब गुलाब चौधरी प्रमोद यादव बसंत संजीव वर्मा सागर कुमार अरविंद कुमार पुष्पेंद्र गुप्ता सनी लता चौहान सुमन अनुपम संदीप कुमार राजीव गुप्ता संजीव कुमार रंजीत कुमार मोनू कुमार सागर मनीष यादव अवनीश यादव राजीव कुमार हर्षवर्धन सिंह आशु राहुल कुमार गौरव पाल मोहित अनुज चौधरी सत्येंद्र चौधरी भूपेंद्र बिष्ट मणिकांत बिजेंदर चौधरी अरुण सैनी परविंदर मनवीर सिरोही पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required