बैसाखी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, एसएसपी नवनीत सिंह ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
बैसाखी स्नान पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरती गई है। हरकी पैडी समेत अन्य सभी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा में स्नान कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने स्वयं प्रातः हर की पैड़ी व मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
बैसाखी स्नान पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रातः हर की पैड़ी एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घाटों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी EXIT रूट को सुगम व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर भीड़ को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। जिनकी ड्यूटी मार्ग व्यवस्था पर लगी है वह यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखेंगेl पुलिस प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

