पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
राजनीति और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। स्वास्थ्य लाभ के बाद उत्तराखंड लौटने पर गोदियाल ने हरीश रावत का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य लाभ के बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति और कांग्रेस संगठन के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीति और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

