कॉरिडोर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, विकास के साथ विरासत भी बची रहेगी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi/ Deshraj Sharma
भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल के रोड़ शो में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड एवं हरिद्वार के देवतुल्य मतदाताओं से देवभूमि के तेजी से विकास प्रगति, उन्नति के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जीत देकर आशीर्वाद प्रदान करें। नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत भाजपा दर्ज करने जा रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस झूठ का भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। कांग्रेस विकास कार्यो में रोड़ा अटका रही है।
देश की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है। तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री मोदी बने हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र में भी कांग्रेस पार्टी को नकारा। उन्होंने आरोप लगाया कि मलिन बस्तियों को लेकर कांग्रेस पार्टी झूठ फैला रही है। मलिन बस्तियों को उजाड़ने की बात फैलाकर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी उजाड़ने का नहीं बसाने का काम करती है। हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर पर उन्होंने कहा कि अच्छी सुन्दरता, पर्यटन, देश से आने वाले भक्तों को सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
व्यापारियों का व्यापार बढ़े। इस उद्देश्य के साथ कॉरिडोर को बनाया जाएगा। किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उजाड़ने जैसी स्थिति नहीं बनेगी। विकास भी हो और विरासत भी बची रहे। कॉरिडोर का निर्माण इस तर्ज पर ही किया जाएगा। झूठ का प्रोपेगंडा कांग्रेस फैला रही है। नगर निकाय चुनाव में ऐतिहसिक जीत होगी। यूसीसी पर उन्होंने कहा कि जनता से जो वादा किया था। एक्ट को मंत्री मंडल में मंजूरी मिल गयी है।
