Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • मुख्यमंत्री धामी को मिली बड़ी ज़िम्मेद्दारी, देशभर में खासी चर्चा

मुख्यमंत्री धामी को मिली बड़ी ज़िम्मेद्दारी, देशभर में खासी चर्चा

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुके हैं। समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री धामी की देशभर इसकी ख़ास चर्चा हो रही है।  भाजपा संगठन की ओर से उनका तीन दिन का समय जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मांगा गया है। छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी ने बड़े और अहम फैसला लिया है। इस फैसलों को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव में भुनाना चाहता है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ फैसले लेकर धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।  तीन वर्षों में सख्त कानून बनाने वाले सीएम के रूप में उभरी है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने अब उन्हें जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में भी जिम्मेदारी दी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required