Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के चलते इतनी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चार मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required