पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम का उल्लंघन, दो जवान और चार नागरिक घायल
Kuldeep khandelwal/ niti sharma/ kaviraj singh chauhan
आज फिर एक बार पकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आठ दिन में दोबारा सीजफायर किया है। पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर की सभी आठ पोस्टों पर भारी गोलाबारी की है। इसमें बीएसएफ के दो जवान व चार नागरिक घायल हुआ है। पाकिस्तान ने बीते गुरूवार की देर रात रिहायशी इलाके में भी गोले दागे। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई पोस्ट तबाह होने और पांच से सात रेंजरों के भी मारे जाने की खबर है।
गोलीबारी में बिक्रम पोस्ट पर तैनात कर्नाटक के जवान बसपाराज के पैर व हाथों में शेल के स्पिलिंटर लगे हैं। एक जवान के पैर में गोली लगी है। दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।रिहायशी क्षेत्रों अरनिया, सुचेतगढ़, सई, जब्बोवाल व त्रेवा में पाकिस्तान के 25 से ज्यादा मोर्टार शेल गिरे हैं। भारी गोलीबारी के चलते बीएसएफ ने हाई अलर्ट किया है।18 अक्तूबर को हुई गोलाबारी में भी दो जवान घायल हो गए थे। गोलीबारी में पाकिस्तान का भी बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय गोलीबारी में उनके पांच से छह जवान मारे गए हैं।