भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने किया पौधारोपण
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
हरिद्वार। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा एक पौधा एक जीवन अभियान के अंतर्गत शिवदा गार्डन ज्वालापुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथीयों और शाखा के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों का रोपण किया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के पर्यावरण संरक्षण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। शाखा अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव शालिनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमिताभ वत्स सहित शाखा के अनेक सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।

