आशा नौटियाल को मिला आशीर्वाद, लहराया जीत का परचम
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
केदारनाथ उपचुनाव में 13वें राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं। आशा नौटियाल ने पांच हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल कर ली है। आशा नौटियाल को जनता ने अपना विधायक चुना है। आशा नोटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराया। उनकी जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव मैदान में छह प्रत्याशी उतरे थे। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन ने भी चुनाव में पूरी फाइट की। एक बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर जगह बना ली थी।
केदारनाथ उपचुनाव रिजल्ट: 13वां राउंड
भाजपा आशा नौटियाल – 23130 वोट
कांग्रेस मनोज रावत – 18031 वोट
त्रिभुवन (निर्दलीय) – 9266 वोट
आशुतोष भंडारी (UKD) – 1301 वोट
प्रदीप रौशन (PPI) – 477 वोट
आरपी सिंह (निर्दलीय) – 486 वोट
12वां राउंड-
भाजपा-आशा नौटियाल-2253
कांग्रेस- मनोज रावत-1537
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-54
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-20
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-222
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-73
केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव राउंड 11 के बाद वोट
भाजपा- आशा नौटियाल- 20078
कांग्रेस- मनोज रावत- 15903
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान- 9019
ये प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में
भाजपा-आशा नौटियाल
कांग्रेस- मनोज रावत
यूकेडी- आशुतोष भंडारी
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह
