कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। हर की पौड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसपी सिटी दीपक कुमार मातहतों के साथ ग्राउंड जीरो पर नजर आए। उन्होंने खुद घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- जवानों का बढ़ाया हौसला: एसपी सिटी ने ड्यूटी में नियुक्त जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
- घाट से हाईवे तक तैनाती: स्नान उपरांत श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी के लिए घाटों से लेकर हाईवे तक पुलिस जवान तैनात रहे।
- यातायात व्यवस्था: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

