SSP के बंगले पर ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
एसएसपी के बंगले पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली। सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है। यहां गुरुवार रात सिपाही ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े तो उन्हें सिपाही लहूलुहान मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी अमित कुमार (37) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को दे दी गई है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
