Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत

महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बैंक की महिला अधिकारी की बीते मंगलवार दोपहर दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बहनोई ने बीमारी से मौत होने का दावा किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वजीरगंज के जीवन बेग लेन की रहने वाली सदफ फातिमा (45) एचडीएफसी बैंक के टेलीफोननिक चैनल में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत थीं, उनके पास टीम मैनेजर का भी पद था। बीते मंगलवार सुबह वह दफ्तर में बने ट्रेनिंग सेंटर आईं थीं और उनका चैंबर तीसरी मंजिल पर है।

दोपहर करीब एक बजे अन्य सहकर्मियों संग लंच करने सेकेंड फ्लोर पर स्थित कैफेटेरिया पहुंचीं। यहां वह बेहोश होकर गिर गईं। सहकर्मी उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन और विभूतिखंड पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required