Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • सीएम धामी की कलाई पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समेत हरिद्वार की बहनों ने बंधा रक्षासूत्र

सीएम धामी की कलाई पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समेत हरिद्वार की बहनों ने बंधा रक्षासूत्र

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की महिलाओं को मिला आर्थिक लाभ: आशा नौटियाल

मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर उत्तराखंड सशक्त बहना योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल में हिस्सा लिया ।


इस मौके पर आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रखी बंधते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और दीर्घायु स्वस्थ रहने की बधाई दी।

मुख्यमंत्री की कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिल रहा है।10 माह में स्वयं सहायता समूहों ने योजना के माध्यम से 318.98 लाख का कारोबार किया हैं। प्रदेश के 95 ब्लॉकों में की जा रही उत्पादों की बिक्री की जा रही है । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहा कि योजना से करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैl पिछले साल रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूत हो रही है और उनकीआर्थिक की स्थिति निरंतर बेहतर हो रही है।

कहा है कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में कुल 1428 स्टॉलों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 318.98 लाख का कारोबार किया गया। जल्द ही प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की बहनों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है ना सिर्फ योजनाओं का संचालन हो रहा है, बल्कि सरकारी नौकरियों के लिए 33 फ़ीसदी का आरक्षण भी उन्हें दिया गया है, इसी तरह से पंचायत में भी आरक्षण दिया गया है और महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य के साथ कई सेक्टर में प्राथमिकताएं दी जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की नारी शक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है, महिला सशक्तिकरण उत्तराखंड में चरितार्थ हो रहा है। मुख्यमंत्री महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। जिसकी वजह से प्रदेश की सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है l

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल , प्रदेश उपाध्यक्ष एवम हरिद्वार महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती रुचि भट्ट , प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता चमोली, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती मन्नू शर्मा , जिला मंत्री सोनिया अरोरा रहे l

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required