Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • जोशीमठ में सड़के हुईं बंद, पोलिंग पार्टियाणं हेलीकॉप्टर से पहुंची

जोशीमठ में सड़के हुईं बंद, पोलिंग पार्टियाणं हेलीकॉप्टर से पहुंची

Listen to this article

जोशीमठ में सड़क मार्ग बंद होने की वजह से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री की साथ जोशीमठ से हेलिकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचाया गया है। दूरस्थ मतदेय स्थल द्रोणागिरी, जुम्मा, कोषा और अरूडी पटूडी की पोलिंग पार्टियों के लिए हेलिकॉप्टर मंगवाया गया।   जोशीमठ के समीप बंद बदरीनाथ हाईवे पर फिर से मलबा आने से पैदल आवाजाही भी बेहद दिक्कते आई। हाईवे बंद हुए आज तीसरा दिन है। आज गुरुवार सुबह हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर भी अचानक भरभराकर बोल्डर गिरने लगे। तेजी से मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागे। गनीमत रही कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। जरा सी देरी मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। करीब 3000 तीर्थयात्री यहां फंसे हैं। जोशीमठ चुंगीधार के पास चट्टान टूटने से मलबा-बोल्डर आने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे नहीं खुल पाया।कई तीर्थयात्रियों ने वाहनों में ही रात बिताई। वहीं बीआरओ की टीम हाईवे खोलने में जुटी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required