Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, पांच लोगों को ठग चुकी है तीन की जान जोखिम में पड़ी

लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, पांच लोगों को ठग चुकी है तीन की जान जोखिम में पड़ी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

पश्चिमी यूपी की एक जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने खुद के एचआईवी संक्रमित होने की बात छिपाई और कई लोगों की जान खतरे में डाली। उसके संपर्क में आए तीन लोग भी HIV संक्रमित हो गए हैं। इस खबर का पता चलने पर जाने-अंजाने उसके संपर्क में आए लोग दहशत में है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों से एहतियातन जांच कराने के लिए कह रहा है। साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में लगा हुआ है।

जिले की एक महिला शादी के नाम पर धोखाधड़ी और चोरी के गिरोह से संबंध थी। यह महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले शादी करती थी और फिर ससुराल से जेवर सहित कीमती सामान लेकर भाग गई थी। पश्चिम यूपी के एक जिले में हुई वारदात के बाद पुलिस ने एक महीने पहले महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

कुछ समय पहले भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया था। पूर्व में संक्रमित होकर दवा नहीं लेने वालों की भी जानकारी जुटाई गई थी। इस सूची लुटेरी दुल्हन बनकर अपराध करने वाली महिला सामने आई थी। दिसंबर में एक एनजीओ के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के पास महिला आई थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसने दवा खाने से इंकार कर दिया था और मोबाइल बंद कर गायब हो गई थी। जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने पुलिस को बताया था कि वह अब तक उसने पांच शादी की है। शादी की रात वह घर का सारा सामान समेटकर भाग जाती थी। बिचौलियों की मदद से गिरोह शादी के लिए अच्छे घर को चिह्नित करता था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required