Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में किया योग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में किया योग

Listen to this article


Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योग किया। इस दौरान शांत वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपने योग अभ्यास के जरिए यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के पश्चात पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, मेरी यही प्रार्थना है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required