Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • ऋषिकेश मे देखिये कैसे राफ्ट बन गया हवाई जहाज, पर्यटकों की जान हथेली पर

ऋषिकेश मे देखिये कैसे राफ्ट बन गया हवाई जहाज, पर्यटकों की जान हथेली पर

Listen to this article


Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट हैं। गर्मी से छुटकारा पाने और थोड़ी राहत के लिए लोग पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं जहां तापमान कम है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के लोगों की पहली पसंद उत्तराखंड के कई जिले हैं। ऋषिकेश में बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचते हैं। इसी बीच ऋषिकेश का एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग की राफ्ट हवा में उड़ गई।

मामला 19 जून का है, जब प्रदेश के कई जिले में आंधी आई थी। अचानक आई आंधी का असर गंगा नदी में वाटर राफ्टिंग कर रहे लोगों पर भी पड़ा। धूलभरी आंधी की वजह पर्यटक परेशान हो गए, वहीं हवा इतनी तेज थी कि राफ्ट हवा में उड़ गई और बैठे लोग गिर गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राफ्ट हवा में ऐसे उड़ी, जैसे वह कोई पतंग हो।

दोपहर को उस वक्त तेज आंधी आ गई, जब कई सारे पर्यटक नदी में राफ्टिंग कर रहे थे। एक राफ्ट पलट गया और देखते ही देखते वह हवा में उड़ गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग नदी के किनारे राफ्ट पर ही बैठे हुए हैं, अचानक हवा के झोंके से राफ्ट पलट गई।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required