Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

 टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ल‍िए टीम इंड‍िया की घोषणा हो चुकी है। जिसमें कमान रोह‍ित शर्मा को सौंपी गई है।

आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने काफी सोच विचार के बाद टीम की घोषणा कर दी। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली National Selection Committee ने कई ख‍िलाड़‍ियों को लेकर चर्चा की। जिसके बाद अब 15 ख‍िलाड़‍ियों को चुन लिया गया।

टीम में हार्द‍िक पंड्या को बड़ी ज‍िम्मेदारी दी गई है। वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम की उप कप्तानी करेंगे। व‍िकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत और संजू सैमसन होंगे। हालांकि टीम में केएल राहुल को मौका नहीं म‍िला है।

 टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम:

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. विराट कोहली
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  6. शिवम दुबे
  7. हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान)
  8. रवींद्र जडेजा
  9. अक्षर पटेल
  10. कुलदीप यादव
  11. जसप्रीत बुमराह
  12. अर्शदीप सिंह
  13. युजवेंद्र चहल
  14. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  15. मोहम्मद सिराज

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required