Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात

उत्तराखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। देहरादून और मसूरी के कुछ क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि, आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

ऐसे में दिन के मुकाबले रात और सुबह के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य के सभी जनपदों में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम के शुष्क होने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required