Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

येलो अलर्ट जारी, कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

सितंबर का आखिरी पखवाड़ा चल रहा है ऐसे में मानसून वापसी को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट भी जारी की लेकिन इससे पूर्व एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत अनेक जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही गई है मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को राज्य के बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (40-50 कि.मी./घंटा) एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

जबकि 26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त कर 26 सितंबर को राज्य के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना मौसम विभाग नहीं जताई है तथा 27 सितंबर को राज्य के सभी जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना व 28 सितंबर राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required