हरिद्वार में गैंगवार की आशंका टली
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
दो पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
दो पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दुधियाबंद क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो 32 बोर की पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
एस एस पी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 सितंबर को गश्त के दौरान चित्रकूट घाट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपकाता नजर आया। तलाशी लेने पर उसके पीठू बैग से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में वह हथियार रखने का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।
बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2010 में उसके भाई की हत्या हुई थी और वह लंबे समय से कथित हत्यारों से बदला लेने की फिराक में था। उसे जानकारी मिली थी कि मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए लोग हरिद्वार आने वाले हैं। इसी के चलते उसने हथियारों का इंतजाम किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अप्रैल 2026 से हरिद्वार में एक आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में कारोबार कर रहा था। पुलिस की समय रहते कार्रवाई से संभावित गैंगवार की घटना टल गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार (45) पुत्र महावीर सिंह, निवासी बुडीना कला, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

