Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, संजय गुप्ता को दोबारा विधायक बनने का मिला आशीर्वाद

रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, संजय गुप्ता को दोबारा विधायक बनने का मिला आशीर्वाद

Listen to this article

हरिद्वार। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता की ओर से आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में क्षेत्र की हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने संजय गुप्ता को राखी बांधकर उन्हें पुनः विधायक बनने और क्षेत्र की जनता की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने संजय गुप्ता को रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि विधायक रहते हुए संजय गुप्ता ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में जिस तरह विकास हुआ, वैसा प्रयास अन्य किसी जनप्रतिनिधि के कार्यकाल में देखने को नहीं मिला।


महिलाओं ने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव में संजय गुप्ता के समर्थन में खड़े होने और उन्हें दोबारा विजयी बनाने का संकल्प भी जताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया यह रक्षा सूत्र उनके लिए केवल राखी नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की माताओं-बहनों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया है, वह उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। संजय गुप्ता ने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने लक्सर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम किया और आगे भी जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।


उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सर्वोपरि है और क्षेत्र की माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा तथा विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने रक्षा सूत्र बांधने पहुंची सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह एवं आशीर्वाद को जीवन की बड़ी पूंजी बताया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required