Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • लायंस क्लब ग्रेटर ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किए जूते

लायंस क्लब ग्रेटर ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किए जूते

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार। लायंस क्लब ग्रेटर हरिद्वार की ओर से बुधवार को डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य अभावग्रस्त विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व क्लब के अध्यक्ष मेहुल सिंगल और नीलू खन्ना ने कहा कि लायंस क्लब समय-समय पर अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता रहा है। क्लब का प्रयास है कि समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुंचाई जाए, जो विभिन्न प्रकार के अभावों में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

इस अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवीण त्यागी, सरीन कुमार, श्रवण कुमार, दीपक मिश्रा, यज्ञ राज भट्ट, राजेश कुमार और संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। लायंस क्लब ग्रेटर हरिद्वार की ओर से संजय खन्ना, राजेश भार्गव, अंशुल जैन, जगमोहन कौशल, दीपक गर्ग सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required