Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • कांवड़ मेला निरीक्षण के दौरान SSP ने दिखाई मानवता

कांवड़ मेला निरीक्षण के दौरान SSP ने दिखाई मानवता

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

सड़क हादसे में घायल महिला को खुद पहुंचाया अस्पताल

देर रात निरीक्षण के दौरान BHEL मध्यमार्ग पर दिखा सड़क हादसा, तत्काल सरकारी वाहन से अस्पताल भेजकर दिलाया उपचार

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान देर रात कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे एसएसपी हरिद्वार ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला की तत्काल मदद की। निरीक्षण के दौरान BHEL मध्यमार्ग पर सड़क हादसा देखकर एसएसपी ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया। घायल महिला की स्थिति का जायजा लेने के बाद बिना देर किए उन्हें सरकारी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय पर उपचार शुरू हो सका।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार मोनिका (32 वर्ष), पत्नी विकास कुमार, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। एसएसपी की इस त्वरित कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required