कांवड़ मेले में पहली बार साइबर कमांडो तैनात
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
AI से फैलने वाली फेक खबरों पर होगी सख्त कार्रवाई
हरिद्वार:-30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ में उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती करने जा रही है। मेले के दौरान जहां गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ साथ एआई और अन्य माध्यमों से फैलाए जाने वाले भ्रामक, झूठे और भड़काऊ कंटेंट पर तत्काल कार्रवाई करना है।
फिलहाल दस साइबर कमांडो हरिद्वार आएंगे। ये आभी कमांडो आईआईटी जैसे संस्थाओं में ट्रेनिंग ले चुके हैं। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया पिछले दिनों सोशल मीडिया एक बड़ी चुनौती उभरकर सामने आई है। जिसके लिए साइबर कमांडो कांवड़ मेले में तैनात किए जाएंगे। गंगा घाट और सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर कड़ी निगरानी की जाएगी। भ्रामक कंटेंट पर नजर रखी जाएगी। साइबर क्राइम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एआई के माध्यम से भ्रामक और भड़काऊ कॉन्टेंट को तत्काल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडियन सेंटर साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर के माध्यम से साइबर कमांडो मुहैया कराए जाएंगे, ताकि कांवड़ मेले में साइबर क्राइम को कंट्रोल किया जा सके। कांवड़ मेले के दौरान साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर भ्रामक, झूठी और भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखी जाएगी। ऐसा मामला सामने आते ही तत्काल पकड़ में आएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

