Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • नैनीताल सहित सात जनपदों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहे सावधान

नैनीताल सहित सात जनपदों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहे सावधान

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और हवाओं के साथ तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का येलो अलर्ट है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में दिन के समय तापमान बढ़ गया था और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन शाम को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का असर तापमान में भी दिखाई देगा। आगामी 7 जून तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी आशंका जताई थी

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required