Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

गोपेश्वर – भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। डोली यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

डोली अपने पहले पड़ाव के तहत पनार बुग्याल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। सोमवार को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12:45 बजे मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हेतु खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार तड़के से ही गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान रुद्रनाथ की डोली को आकर्षक फूलों से सजाया गया। डोली यात्रा के दौरान भक्तों ने “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पुजारी हरीश भट्ट निभा रहे हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय श्रद्धालुओं में कपाट खुलने को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required