Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की चर्चा

गुजरात दौरे से लौटते हुये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डाॅ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान डाॅ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने गुजरात दौरे से लौटते समय नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डाॅ. रावत ने चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। डाॅ. रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को यात्रा को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में आधुनिक चिकित्सा इकाई स्थापित कर दी गई है। जिनका शुभारम्भ इसी यात्रा सीजन में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही चिकित्सकों का पूल भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनात चिकित्सकों के साथ ही राज्य मेडिकल काॅलेज, एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों के साथ देशभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों की सेवाएं ली जायेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये एम्स ऋषिकेश, राजकीय मेडिकल काॅलेज श्रीनगर व देहरादून की सेवा ली जायेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा में 108 आपातकालीन सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के साथ ही कार्डिक एम्बुलेंस सेवा की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुविधाएं रहेगी। इसके अलावा डाॅ. रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य की ओर भेजी गई पीआईपी में प्रस्तावित नई कार्यक्रमों के संचालन के लिये अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की भी मांग केन्द्रीय स्वासथ्य मंत्री से की। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान डाॅ. रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को आगामी चार धाम यात्रा पर आने का न्योता भी दिया, जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required