भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में वितरित किए फल एवं मिष्ठान
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
शिवभक्तों को फल एवं मिष्ठान वितरण कर किया पुण्य का काम
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से महाशिवरात्रि के पर्व पर कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ियों के साथ जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों को फल प्रसाद वितरित किए गए। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति के लिए कामना की। इस दौरान सभी ने महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भी आशीर्वाद लिया।
रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को फल एवं मिष्ठान वितरण का काम किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि कांवड़ियों के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा करने का काम किया गया। उन्होंने फल प्रसाद वितरण में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताया। शिवालिकनगर चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में शिवभक्तों की सेवा करने से पुण्य का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने विक्रम भुल्लर की समाजसेवा कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा, विशाल भारद्वाज, राजवीर, हितेश चौहान, दिपांशु शर्मा, पंकज चौधरी, युधिष्ठिर वालिया, प्रणव यादव, कैलाश भंडारी, दिव्यम शिवपुरी, रविकांत मलिक, योगेश चौधरी, अक्षय चौधरी, शैंकी चौधरी, शाहरूख सलमानी, मयंक जोशी, संदीप चौधरी, अंजुल शर्मा, अमित खटाना, शुभम खटाना आदि शामिल हुए।

