Search for:
  • Home/
  • Election/
  • प्रधानमंत्री मोदी की सीतामढ़ी रैली के केंद्रीय प्रभारी बने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक

प्रधानमंत्री मोदी की सीतामढ़ी रैली के केंद्रीय प्रभारी बने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक

Listen to this article

हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय नेतृत्व ने उनके अनुभव को देखते हुए बिहार चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने विधायक मदन कौशिक को बिहार चुनाव में 8 नवंबर को सीतामढ़ी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का केंद्रीय प्रभारी बनाया गया है।


बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को प्रधानमंत्री की रैली का प्रभारी बनाया है। इस रैली से प्रधानमंत्री 12 विधानसभाओं के मतदाताओं को साधने का काम करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व में भी विधायक मदन कौशिक पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गुजरात हरियाणा उत्तर प्रदेश दिल्ली और उड़ीसा जैसे राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। हरिद्वार में वो लगातार पांचवीं बार विधायक हैं। उनके चुनावी मैनेजमेंट और रणनीति के पार्टी के बड़े नेता भी कायल हैं। उनके पास चुनाव लड़ने और लड़वाने का पिछले ढाई दशकों का एक लंबा अनुभव है। लिहाजा इस बार भी जब बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर चल रहा है तो पार्टी के रणनीतिकारों ने विधायक मदन कौशिक पर भरोसा जताया है।


बिहार चुनाव में यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से सौंपी गई है वहीं विधायक मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे। 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक बिहार में रहकर ही पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required