Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • शासन ने 16 आईएएस और 10 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

शासन ने 16 आईएएस और 10 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

Listen to this article

सोमवार की रात शासन ने प्रदेश के 16 आईएएस और 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बार आईजी कुमाऊँ मंडल की जिम्मेदारी महिला आईपीएस अधिकारी रिधिम अग्रवाल को सौंप गई है। योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक बनाया गया है। जबकि आईजी अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की कमान दी गई है।

अनंत शंकर ताकवाले अब आईजी प्रशिक्षण और एनएस नपलच्याल को निदेशक यातायात बनाया गया है। सुरजीत सिंह पवार को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी, अरुणा भारती को अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी, जगदीश चंद्र आर्य को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल, लोकजीत सिंह को एसपी यातायात देहरादून बनाया गया है। स्वप्न किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है।

वही दूसरी तरफ 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। हरिद्वार नगर आयुक्त वरुण चौधरी को हटाकर अब आईएएस नंदन कुमार को हरिद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required