त्यागी भूमिहर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने मदन कौशिक को सम्मान देने की बात
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma
त्यागी भूमिहर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने मदन कौशिक की पैरोकारी करते हुए सम्मान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का नाम गौरवांवित किया है।

मीडिया से बात करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि हमनें संगठन का उत्तराखंड में गठन और विस्तार किया है। संगठन का विस्तार कर हमनें युवाओं में ऊर्जा भरने का काम किया है।कहा कि ब्राह्मण और भूमिहार त्यागी एक मंच पर हैं। हम गांव गांव में अपने संगठन को मजबूत करेंगे।
कुंवर चैंपियन और उमेश कुमार विवाद की निंदा करते हुए कहा कि दो लोगों की ईगो में दो समाज को आपस में भिड़ाया जा रहा है। गुजर्र भी हमारे भाई है, कई पीढ़ियों से हमारा इनका साथ है। क्या प्रणव को यह शोभा देता है कि वह हाथ में पिस्टल लेकर सरेआम गोली चलाए, इससे युवाओं में क्या मैसेज जाएगा। विधायक उमेश कुमार को भी कहा कि यदि प्रणव ने कुछ लिख दिया था तो वह लोगों के बीच में जाते, विधानसभा में अपनी बात रखते। कहा कि इस विवाद पर अब लगाम लगनी चाहिए।
त्यागी भूमिहर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने मदन कौशिक को सम्मान देने की बात कही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ब्रामणों को सम्मान नही दिया गया। कोई टिकट नही दिया गया।
उन्होंने प्रबुद्ध समाज के लोगों से आगे बढ़कर हरिद्वार में शांति बनाने की अपील की है।