Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • भाजपा प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने शनि मंदिर कालोनी में किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने शनि मंदिर कालोनी में किया जनसंपर्क

Listen to this article

नगर निगम वार्ड 58 से भाजपा प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने आज कार्यकर्ताओं के साथ शनि मंदिर कालोनी समेत आसपास की अन्य कालोनियों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए उनका आशीर्वाद मांगा।

विमला ढौडियाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शनि मंदिर कॉलोनी, शनि चौक जगजीतपुर, गायत्री विहार, मातृ सदन, इंद्रलोक कॉलोनी, गंगा प्रदूषण कॉलोनी आदि क्षेत्र में किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

जन संपर्क के दौरान विमला ढौंडियाल ने कहा कि जनता जानती है कि शहर का विकास भाजपा ही करा सकती है। चुनाव जीतने पर वह वार्ड 58 को आदर्श वार्ड बनाने का हर संभव प्रयास करेंगी। जनता की समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान कराएंगे।

जनसंपर्क के दौरान सुनील पाल, पंकज धीमान, मनोज चौहान, पंकज बागड़ी, सुनीता त्यागी, रेनू शर्मा, विवेक कश्यप, हंसी केसरी, सुनीता राणा, महेंद्र नेगी, माया कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required