भूकंप से 116 की मौत,ढेर बन बन गईं ऊंची इमारतें
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman
चीन : बीती रात सोमवार को चीन में भूकंप आने से 116 लोगों की मौत की खबर है। लगभग 400 से ज्यादा घायल भी हुए हैं। 6.1 तीव्रता का यह भूकंप गांसू और किंघई प्रांत में बीते दिन सोमवार देर रात आया। भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था।प्रांत में ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए कितना घातक साबित हुआ, इसका नजारा चीन से आई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा रहा है।
चीन की आपात सेवाओं को भूकंप के ठीक बाद मलबे में तब्दील हो गई है और कई इमारतों से लोगों को सही-सलामत निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी सरकार और प्रशासन के सभी अंगों से ऑल आउट ऑपरेशन चलाने को कहा है। आए इस भूकंप के वीडियो और इससे सम्बंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं हैं। कुछ लोगों ने भी भयावह मंजर को बयां किया है। इनमें से एक वीडियो जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है, उसमें ऊंची इमारत में बने एक कमरे को बुरी तरह कांपते देखा जा सकता है। इस दौरान कमरे से सामान और प्लास्टर को टूटकर नीचे गिरते भी देखा गया है।